Property Rules 2025: अगर आप अपनी पत्नी के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको पहले कानूनी पहलुओं को गंभीरता से समझना होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के हालिया फैसले ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि पति अपनी आय से पत्नी के नाम पर संपत्ति खरीदता है, तो वह पत्नी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं, बल्कि परिवार की संयुक्त संपत्ति मानी जाएगी।
Table of Contents
कोर्ट ने Property Rules 2025 पर क्या कहा?
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक पारिवारिक विवाद के मामले में कहा कि यदि पत्नी के पास स्वतंत्र आय का स्रोत नहीं है, तो पति द्वारा खरीदी गई संपत्ति को परिवार की संपत्ति माना जाएगा। यह फैसला भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 114 के तहत दिया गया, जिसमें यह मान लिया जाता है कि पति पत्नी के नाम पर संपत्ति परिवार के हित में खरीदता है।

Property Rules 2025 में क्या बदल गया है?
अब यदि पति अपनी आय से पत्नी के नाम पर संपत्ति खरीदता है, तो उसे स्वतः पत्नी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं माना जाएगा। कोर्ट के हालिया फैसले के अनुसार, यदि पत्नी यह साबित नहीं कर पाती कि संपत्ति उसकी स्वयं की आय से खरीदी गई है, तो वह संपत्ति पति की मानी जाएगी। ऐसे मामलों में संपत्ति का हस्तांतरण या बिक्री तब तक रोकी जा सकती है जब तक कि सही मालिकाना हक स्पष्ट न हो जाए। यह निर्णय विशेष रूप से उन परिस्थितियों में लागू होगा जहां कोई वसीयत मौजूद नहीं है और संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद उत्पन्न होता है।
मृत्यु के बाद आधार कार्ड कैसे रद्द करें? How to Cancel Aadhar card after death in 2025
क्यों है यह फैसला महत्वपूर्ण?
भारत में अक्सर स्टांप ड्यूटी में छूट पाने के लिए पति पत्नी के नाम पर संपत्ति खरीदते हैं। लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि ऐसा करने से विवाद की स्थिति में कानूनी उलझनें बढ़ सकती हैं। यह फैसला उन महिलाओं के लिए भी अहम है जो गृहिणी हैं और आय का कोई स्रोत नहीं रखतीं।