आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर: UIDAI ने जारी किए नए नियम, 1 अक्टूबर 2025 से होंगे लागू

आधार कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने 1 अक्टूबर 2025 से आधार कार्ड अपडेट से जुड़े नए नियम लागू करने का ऐलान किया है। नए नियमों के तहत अब जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल या उससे ज्यादा पुराने हो चुके हैं, उन्हें अपना आधार अनिवार्य रूप से अपडेट कराना होगा। ऐसा न करने पर उन्हें सरकारी और गैर-सरकारी सुविधाएं प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। UIDAI के CEO भुवनेश्वर कुमार ने जानकारी दी कि आधार अपडेट के लिए लोग UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या mAadhaar ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर भी बायोमेट्रिक (50 रुपये) और डेमोग्राफिक (30 रुपये) फीस देकर अपडेट किया जा सकता है।

बच्चों और किशोरों के लिए भी बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी कर दिया गया है। 5 से 7 साल और 15 से 17 साल की उम्र के बच्चों व किशोरों के लिए यह सेवा पूरी तरह मुफ्त होगी। UIDAI ने यह स्पष्ट किया है कि यदि इस आयु वर्ग के बच्चों का आधार समय पर अपडेट नहीं कराया गया तो उनका आधार अमान्य हो सकता है। इसके अलावा, 15 अगस्त 2025 से एक और अहम बदलाव किया गया है जिसके तहत अब 18 साल या उससे अधिक उम्र के आधार कार्ड धारकों के कार्ड पर उनके पिता या पति का नाम नहीं दिखेगा। यह जानकारी केवल UIDAI के आंतरिक रिकॉर्ड में संरक्षित रहेगी।

UIDAI ने आधार कार्ड में जन्मतिथि के फॉर्मेट को भी बदल दिया है। अब नए आधार कार्ड में पूरी जन्मतिथि की बजाय केवल जन्म वर्ष ही दर्शाया जाएगा, जिससे लोगों की निजी जानकारी अधिक सुरक्षित रहेगी और डाटा लीक होने का खतरा भी कम होगा। इसके साथ ही, आधार कार्ड में पहले दिखने वाला “Care of” कॉलम भी अब हटा दिया गया है। अब कार्ड में केवल नाम, उम्र और पता ही नजर आएगा।

पते और अन्य जानकारियों को अपडेट करने के लिए अब कुछ नए दस्तावेज अनिवार्य कर दिए गए हैं। पता अपडेट करने के लिए बैंक स्टेटमेंट या यूटिलिटी बिल जरूरी होंगे, जबकि अन्य जानकारियों के लिए पैन कार्ड, वोटर आईडी या जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। यह पूरी प्रक्रिया अब डिजिटल होगी, जिसमें UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप पर रिक्वेस्ट सबमिट कर, नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।

UIDAI के इन नए नियमों का उद्देश्य आधार डेटा को अधिक सुरक्षित, अद्यतन और उपयोगकर्ता अनुकूल बनाना है। इसलिए यदि आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना हो चुका है या आपके घर में बच्चे व किशोर हैं, तो समय रहते उनके आधार को अपडेट करा लें।

Leave a Comment