जैन समाज के कार्यक्रम में सोने का कलश चोरी, सीसीटीवी में आरोपी की गतिविधियां कैद

Gold Kalash Thief 1757212953487 1757212963027

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में आयोजित जैन समाज के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान एक करोड़ रुपये मूल्य का बहुमूल्य सोने का कलश चोरी हो गया, जिससे आयोजन में हड़कंप मच गया।

यह घटना मंगलवार को दस लक्षण पर्व के अवसर पर 15 अगस्त पार्क में हुई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति साधु के वेश में आयोजन में भाग लेते हुए दिखाई दे रहा है, जिसने मौके का फायदा उठाकर कलश को कपड़ों में छिपाया और उसे एक झोले में डालकर भीड़ का लाभ उठाते हुए परिसर से बाहर निकल गया।

पुलिस को शक है कि यह चोरी किसी एक व्यक्ति का काम नहीं, बल्कि एक संगठित प्रयास हो सकता है। चोरी हुआ कलश सिविल लाइंस निवासी सुधीर जैन का था, जो इसे प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग करते थे। कलश में 760 ग्राम सोना और 150 ग्राम हीरे, माणिक व पन्ना जैसे बहुमूल्य रत्न जड़े थे।

पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और फेस रिकगनिशन तकनीक की मदद से आरोपी की पहचान कर ली गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *