Digital India Internship 2026 देश के सभी युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. जानकारी तो ऐसी मिल रही है इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप 2026 के चलते सभी स्टूडेंट को सरकारी इंटर्नशिप का एक शानदार मौका भी दे दिया है. Digital India Internship 2026 की खास बात तो यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी सीधे ही मेरिट के आधार पर चयन किया जा रहा है. चलिए जान लेते हैं लास्ट डेट, कितना मिलेगा स्टाइपेंड, कौन कर सकता है अप्लाई और कैसे करें इसका आवेदन?
किराए के घर वालों के लिए Portable AC, बिना इंस्टॉलेशन वाला AC, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Digital India Internship 2026 क्या है?
डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप 2026 भारत सरकार की तरफ से एक ऑफिशियल इंटर्नशिप स्कीम निकाली गई है जिसे मिनिस्ट्री आफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) चल रहा है. इसका मकसद विद्यार्थियों को सरकारी प्रोजेक्ट के अंदर काम करने का असली अनुभव देना है खास तौर पर उन विद्यार्थियों को जो डिजिटल टेक्नोलॉजी, आईटी और पॉलिसी से जुड़े हुए क्षेत्र में लगातार अच्छा काम कर रहे हैं. यह एक ऐसा प्रोग्राम होने वाला है जिसमें कॉलेज के छात्र मंत्रालय के साथ मिलकर रियल प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं. सरकारी सिस्टम को अंदर से समझ सकते हैं और काम के बदले उनको मंथली स्टाइपेंड (सैलेरी) भी दिया जा रहा है.
डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप 2026 में क्या दिया जा रहा?
जानकारी के अनुसार डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप में 10000 से ₹20000 तक महीने की सैलरी यानी कि स्टाइपेंड दिया जा रहा है. इसके साथ ही सरकार की तरफ से एक ऑफिशियल सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। Digital India Internship 2026 के तहत विद्यार्थियों को मंत्रालय में काम करने का एक्सपीरियंस मिलेगा। आईटी, डिजिटल इंडिया, साइबर सिक्योरिटी, डाटा एनालाइज जैसे फील्ड में काम करने का मौका दिया जाएगा।
कौन कर सकता है Digital India Internship 2026 के लिए अप्लाई
यदि आप लोग भी डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आप लोगों को ग्रेजुएट या फिर पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य हो गया है. हालांकि इसमें भी कुछ कंडीशन को रखा गया है जैसे कि B.Tech, M.Tech, MCA, MSc (IT/CS/Electronics) के छात्रों को Digital India Internship 2026 में मौका दिया जा रहा है. इसके साथ ही करीब 2 महीने की यह इंटर्नशिप शुरू होने वाली है आमतौर पर यह इंटर्नशिप जून और जुलाई के बीच में ही शुरू होती है.
Digital India Internship 2026 Apply
यदि आप लोग भी डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको बता दे कि यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है. आपको गवर्नमेंट के द्वारा दिए गए ऑफिशल पोर्टल पर जाकर भी इसे अप्लाई करना पड़ेगा।
Railway Rules: इमरजेंसी में बिना टिकट चढ़ सकते हैं ट्रेन? जानिए जुर्माने से बचने का असली नियम