पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आ चुके हैं और राजनीति में अब एक नया युग की शुरुआत भी देखी जा रही है. लेकिन पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा उलटफेर वाली सीट अगर कोई थी तो वह भवानीपुर की सीट थी. क्योंकि ममता बनर्जी को उनके ही घर में हराना यह बेहद ही बड़ी बात है भाजपा के सुभेंदु अधिकारी ने अपनी जीत का श्रेय खुद लेने के बजाय राजस्थान के एक ऐसे दिग्गज नेता को दिया है जिनका नाम है राजेंद्र राठौड़ जिन्हें राजनीति का मंझा हुआ खिलाड़ी भी माना जाता है.
अधिकारी का कहना है कि राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में मेरे चुनाव के लिए राजस्थान के आठ भाजपा विधायक भवानीपुर आए थे उन्होंने बहुत ज्यादा मेहनत की मैं उन सभी को प्रणाम करता हूं. ऐसे में राजस्थान की इस टीम ने भवानीपुर जैसी सीट पर भूत मैनेजमेंट से लेकर डोर टू डोर कैंपेन संभाल ली थी और ममता बनर्जी का अभेद किला सेंध दिया।
उनका यह भी कहना था कि राजेंद्र राठौड़ पिछले काफी मीना से राजस्थान की राजनीति से दूर होकर पश्चिम बंगाल की गलियों में बीजेपी के लिए जमीन तलाश रहे थे राजेंद्र राठौड़ अकेले नहीं थे उनके साथ आठ विधायकों की टीम थी करते हुए बंगाल के लोगों का दिल जीत लिया। भवानीपुर जैसे सीट पर ममता बनर्जी को हराने की रणनीति तैयार करना इतना भी आसान नहीं था लेकिन राजेंद्र राठौड़ का अनुभव ने इसे मुमकिन करके दिखाया है.
भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री @SuvenduWB जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी को 15 हजार से अधिक मतों से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, इसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं सभी कार्यकर्ताओं और देवतुल्य जनता का आभार एवं धन्यवाद। यह जीत जनता के…
— Rajendra Rathore (@Rajendra4BJP) May 4, 2026
वहीं पश्चिम बंगाल में जीत जाने के बाद राजेंद्र राठौड़ का कहना है कि “यह जनादेश स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि जनता का विश्वास भाजपा की विकासपरक नीतियों में निरंतर बढ़ रहा है। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीक है।”
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी व केन्द्रीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी के सशक्त नेतृत्व व कुशल मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर… pic.twitter.com/8vDXWoJhCp
— Rajendra Rathore (@Rajendra4BJP) May 4, 2026














Leave a Reply