RBI loan recovery rules 2026: रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने लोन रिकवरी को लेकर नए ड्राफ़्ट नियम (RBI loan recovery rules 2026) जारी किए हैं, जिससे बैंकों और NBFCs की पावर बढ़ सकती है। नए प्रपोज़ल के तहत, अगर कोई लोन लंबे समय तक नॉन-परफ़ॉर्मिंग एसेट (NPA) बन जाता है, तो बैंक कोलैटरल एसेट्स को वापस ले सकते हैं।
RBI का कहना है कि कई मामलों में, बैंक लोन रिकवरी के लिए कानूनी प्रोसेस को फ़ॉलो करने के बाद कोलैटरल एसेट्स का मालिकाना हक ले सकेंगे। हालांकि, यह सिर्फ़ “खास हालात” में ही मुमकिन होगा और इसके लिए ट्रांसपेरेंसी और तय RBI loan recovery rules 2026 का पालन करना ज़रूरी है।
Cheque Bounce Case: चेक बाउंस पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, जहा का खाता वही होगी शिकायत…

RBI loan recovery rules 2026
क्या बदल सकता है?
RBI के नए ड्राफ़्ट नियमों के मुताबिक बैंक और NBFCs बैड लोन रिकवर करने के लिए कोलैटरल एसेट्स को वापस ले सकते हैं। रिकवरी एजेंट्स के लिए एक सख़्त कोड ऑफ़ कंडक्ट लागू किया जाएगा। कर्जदारों को रिकवरी एजेंट के बारे में पहले से पूरी जानकारी देनी होगी। देर रात फ़ोन कॉल, धमकी या गाली-गलौज पूरी तरह से मना होगी। कॉल रिकॉर्डिंग और कंप्लेंट रेज़ोल्यूशन सिस्टम की ज़रूरत होगी।
RBI loan recovery rules 2026 ने साफ़ किया है कि रिकवरी एजेंट सिर्फ़ सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे के बीच ही कर्जदारो से कॉन्टैक्ट कर पाएंगे। कर्जदार के किसी रिश्तेदार, दोस्त या पड़ोसी को परेशान करना भी नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।
इसके साथ ही सेंट्रल बैंक ने “सख्त रिकवरी प्रैक्टिस” के बारे में भी साफ़ तौर पर बताया है। इनमें शामिल हैं गलत इस्तेमाल, धमकी, सोशल मीडिया पर बदनामी, बार-बार कॉल करना, झूठी कानूनी धमकियां आदि.
रिकवरी एजेंट के लिए भी RBI के नए नियम
RBI के ड्राफ़्ट में रिकवरी एजेंट के लिए ज़रूरी सर्टिफ़िकेशन का भी ज़िक्र है। इसका मतलब है कि कोई भी एजेंट बिना ट्रेनिंग और मंज़ूरी के रिकवरी का काम नहीं कर पाएगा। बैंकों को भी अपने एजेंट पर नज़र रखनी होगी।
इससे कर्जदारों को क्या फ़ायदा होगा?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन नियमों से आम लोगों को राहत मिल सकती है। हाल के सालों में, रिकवरी में परेशानी के कई मामले सामने आए हैं, जिसमें लोगों को साइकोलॉजिकल दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ा है।
जिसके बाद अब कर्ज लेने वाले की प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी, शिकायत होने पर रिकवरी प्रोसेस रोका जा सकता है, बिना सही प्रोसेस के एसेट्स ज़ब्त करना आसान होगा, रिकवरी प्रोसेस ज़्यादा ट्रांसपेरेंट हो जाएगा।
RBI के नए नियम कब लागू होंगे?
RBI ने इन RBI loan recovery rules 2026 पर जनता और स्टेकहोल्डर्स से कमेंट मांगे हैं। फाइनल नियम जुलाई 2026 में लागू होने की उम्मीद है।















Leave a Reply