Bakrid 2025: कब है बकरीद 2025? ईद उल-अजहा के चांद का हो गया दीदार, जानें भारत में किस तारीख को मनाया जाएगा

Bakrid 2025: इस्लाम धर्म का एक बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहार बकरीद या ईद-उल-अजहा, इस साल भारत में 7 जून 2025 को मनाया जाएगा। यह पर्व इस्लामी चंद्र कैलेंडर के आखिरी महीने जिल हिज्जा की 10वीं तारीख को मनाया जाता है।

बकरीद को ईमान, त्याग, और अल्लाह के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मुसलमान पशु की कुर्बानी देकर उस ऐतिहासिक घटना को याद करते हैं, जब हजरत इब्राहीम (अलैहि सलाम) ने अल्लाह के आदेश पर अपनी सबसे प्रिय वस्तु अपने बेटे की कुर्बानी देने का संकल्प लिया था। लेकिन अल्लाह ने उनकी नीयत को स्वीकार कर, चमत्कार स्वरूप उनके बेटे की जगह एक जानवर की कुर्बानी करवा दी।

चांद के दीदार के बाद तय होती है तारीख

ईद की तारीख हर साल चांद के दिखने पर निर्धारित होती है। सऊदी अरब में 27 मई 2025 को चांद दिखाई दिया, जिसके अनुसार वहां 6 जून को बकरीद मनाई जाएगी। भारत में चांद 28 मई की शाम को नजर आया, जिससे यहां जिल हिज्जा महीने की शुरुआत 29 मई से मानी गई। इस हिसाब से Bakrid 2025 भारत में 7 जून 2025 को मनाई जाएगी।

कैसे मनाई जाती है बकरीद

इस पावन दिन पर मुसलमान सुबह विशेष नमाज अदा करते हैं, जो आमतौर पर ईदगाहों या मस्जिदों में आयोजित होती है। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं और फिर पशु की कुर्बानी दी जाती है। इस कुर्बानी का मांस तीन हिस्सों में बांटा जाता है एक हिस्सा गरीबों को, एक रिश्तेदारों को और एक अपने लिए रखा जाता है।

त्योहार में झलकता है सेवा और समानता का भाव

बकरीद सिर्फ कुर्बानी का ही पर्व नहीं है, यह समाज में सेवा, त्याग, और समानता की भावना को भी उजागर करता है। इस दिन लोग जरूरतमंदों को दान देते हैं और समाज के हर वर्ग को त्योहार की खुशियों में शामिल करते हैं।

ये भी पढ़े –

 बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ का एक ओर वीडियो हुआ वायरल, अब इस लड़की के साथ… Manohar Dhakad Video

Leave a Comment