InkInsight Opinion Poll Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 इस समय काफी चर्चा का हिस्सा बना हुआ। लेकिन इस बीच इस चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल भी सामने आया है। जारी किए गए ओपिनियन पोल के अनुसार बिहार के अंदर एक बार फिर से एनडीए की सरकार की वापसी होने की संभावना है। हालांकि लोगों के बीच तेजस्वी यादव भी काफी चर्चा का विषय बने रहे। ओपिनियन पोल के अनुसार सीएम की रेस की पहली पसंद तेजस्वी यादव चल रहे हैं।
InkInsight Opinion Poll Bihar Election 2025
जारी किए गए ओपिनियन पोल के अनुसार बिहार के एनडीए गठबंधन एक बार फिर से सत्ता में आने को तैयार है। इस बार 48.9% वोट मिलने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन की बात करें तो 35.8% वोट मिल सकते हैं। ऐसे में कुल मिलाकर देखा जाए तो ओपिनियन पोल में वोटों के मामले में महागठबंधन 13.1% पीछे रहेगा.

महिलाओं का समर्थन NDA के साथ
जारी हुआ ओपिनियन पोल के अनुसार एनडीए को महागठबंधन से ज्यादा समर्थन मिलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं ऐसा भी बताया जा रहा है कि महिलाओं का एनडीए की सरकार को ज्यादा समर्थन है। वहीं दूसरी तरफ उमर के हिसाब से देखा जाए तो जो लोग 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग हैं उन लोगो को एनडीए की सरकार काफी पसंद आ रही है।
InkInsight ओपिनियन पोल: बिहार में रिपीट हो सकता है NDA सरकार, सीएम पसंद के तौर पर तेजस्वी यादव सबसे ऊपर #BiharOpinionPoll #OpinionPoll #TejashwiYadav pic.twitter.com/ighWWgYkWV
— NBT Bihar (@NBTBihar) July 7, 2025
InkInsight Opinion Poll Bihar Election 2025 में तेजस्वी यादव पहली पसंद
लेकिन जब सर्वे के अनुसार पूछा गया कि मुख्यमंत्री के लिए लोगों की पहली पसंद कौन है? तो लोगों ने इसके जवाब में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया है। वहीं इस सर्वे के अंदर यह भी पाया गया है कि बेरोजगारी का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा उभरकर आने वाला है। ऐसे में इस सवाल पर 51% से ज्यादा लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा बताया है।
नोट: कितना भी बड़ा दिलचस्प होगा की ओपिनियन पोल के आने के बाद महागठबंधन किस प्रकार की तैयारी करता है? हालांकि इस बार बिहार में टक्कर देखने को मिलेगी। ये सिर्फ ओपिनियन पोल हो और मात्र 13% का अंतर है तो हो सकता कि इस बार राज्य में सत्ता परिवर्तन देखि जाए?