Karisma Kapoor ex-husband passed away: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और भारतीय उद्योगपति संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। गुरुवार को यूके में पोलो खेलते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी अचानक मौत हो गई।
Karisma Kapoor ex-husband passed away
बताया जा रहा है कि खेल के दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, जिसके गले में डंक मारने से उन्हें दिल का दौरा पड़ा। सोना कॉमस्टार के चेयरमैन रह चुके संजय कपूर ने हाल ही में अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने पर मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी।
Karisma Kapoor ex-husband Sanjay Kapoor passed away
यह उनका आखिरी ट्वीट था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। संजय कपूर के निधन की खबर सुनते ही उनके परिवार और बॉलीवुड हस्तियों ने संवेदना व्यक्त की। करीना कपूर और सैफ अली खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा जैसे सितारे इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े होने करिश्मा कपूर के घर पहुंचे