LPG Cylinder Price Today: महंगाई अपने चरम पर है, लेकिन इस बीच गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी और आरामदायक खबर भी सामने आ रखी है। मंगलवार को एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमत भी सामने आ चुकी है। जारी की गई नई कीमत के अनुसार गैस सिलेंडर सस्ता हो गया। है। 15 जुलाई 2025 यानी मंगलवार से गैस सिलेंडर कितने दाम में मिल रहा है?
LPG Cylinder Price Today
यहाँ पर आपको बता दें की सरकारी तेल कंपनी उन्हें जुलाई महीने में भी कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमत जारी की। नई कीमत के अनुसार, ₹58 तक की कटौती की गई. खो यह लगातार चौथा महीना देखा गया है जब कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर को सस्ता किया गया। इससे पहले भी कई बार सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से कीमत को कम किया गया है, जिससे होटल, ढाबा और व्यापारिक लोगों को काफी राहत मिली है।
देश के महानगरों में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की नई कीमत?
ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश के चार महानगरों में भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट देखी गई। दिल्ली के एक कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत ₹1665 चल रही है। कोलकाता के बात करें तो एलपीजी गैस सिलेंडर में ₹57 की कटौती होने के बाद अब यह कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर ₹1769 में मिल रहा है। मुंबई में ₹1616.5 में कमर्शियल गैस। तो वही चेन्नई में ₹1823.5 में सिलिंडर मिल रहा है।
घरेलू LPG गैस सिलिंडर का क्या है हाल?
अपने घर में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में हाल फिलहाल में कोई भी बदलाव नहीं देखा गया। लेकिन सभी शहरों में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बिल्कुल ही अलग है। जैसे कि दिल्ली के घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत ₹853 हैं। ठीक इसी प्रकार से मेरठ की बात करें तो ₹860 का एलपीजी गैस सिलेंडर मिलता है। यानी की कुल मिलाकर एलपीजी गैस सिलेंडर जो घर में इस्तेमाल होता है उसमें कोई भी बदलाव नहीं देखा गया है और हर शहर में दाम अलग अलग है।