Waqf Board में Hindu और Hindu Board में Muslim नहीं? Owaisi ने खोली Modi Sarkar की पोल: AIMIM नेता Akbaruddin Owaisi ने केंद्र की Modi सरकार पर Waqf Act 2025 को लेकर तीखा हमला बोला है। एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इस संशोधित कानून को ‘काला कानून’ करार दिया और मुस्लिम समुदाय से एकजुट होने की अपील की। ओवैसी ने कहा कि यदि हमें इस अन्यायपूर्ण व्यवस्था के खिलाफ खड़ा होना है, तो हमें एक साथ आना होगा। उन्होंने दो टूक कहा, “हम सिर्फ बराबरी का अधिकार चाहते हैं, न कम और न ज्यादा।”
Waqf Act पर केंद्र को घेरा
सभा में Akbaruddin Owaisi ने कहा, “Hindu Board में मुस्लिम को जगह नहीं, लेकिन Waqf Board में हिंदू को शामिल किया जा सकता है। यही है Modi सरकार का Secularism।” उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पूर्वजों ने Waqf के अंतर्गत कोई संपत्ति छोड़ी है, तो उस पर अधिकार उनकी आने वाली पीढ़ियों का है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कल अगर आपके दादा आपको एक घर दें, तो सरकार कहेगी तुमसे घर नहीं चलेगा, हम चलाएंगे। यही सोच यह नया कानून दर्शाता है।”
Beef के नाम पर नोचा गया, तो लड़ेंगे: Akbaruddin Owaisi
ओवैसी ने ऐलान किया कि मुसलमानों को उनके धार्मिक और सामाजिक अधिकारों से वंचित करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा, “बहुत सी मस्जिदें ऐसी हैं जहां सिर्फ Eid की नमाज़ होती है, कुछ के पास दस्तावेज़ हैं, कुछ के पास नहीं। लेकिन Mecca भी तो ‘Waqf by user’ है। आप हमसे यह सब छीनना चाहते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानों ने Ram Janmbhoomi पर अदालत का फैसला स्वीकार किया, फिर भी उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। “मुसलमान इस देश का वफादार था, है और रहेगा। लेकिन अगर हमें Beef के नाम पर नोचा गया, तो हम चुप नहीं बैठेंगे हम लड़ेंगे।”
Waqf कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
Waqf Act 2025 के संशोधन के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो गया है। 25 मई को AIMPLB और AIMIM के नेतृत्व में हजारों लोगों ने Human Chain बनाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने काले बाजूबंद पहनकर सरकार के फैसले का विरोध जताया।
इस विरोध में खुद Akbaruddin Owaisi भी शामिल हुए और जनता को संबोधित करते हुए कहा, “यह कानून हमारे अधिकारों को छीनने की एक साज़िश है। हम शांतिपूर्ण तरीके से लड़ेंगे, लेकिन अपने अधिकारों की कुर्बानी नहीं देंगे।”