महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, MNS और NCP के कई नेताओ ने छोड़ी पार्टी

महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है। आगामी बीएमसी चुनावों को देखते हुए कई प्रमुख नेता दल बदल रहे हैं। इसी क्रम में ठाणे के आनंदाश्रम में 9 अगस्त को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP – शरद पवार गुट) के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए।

कार्यक्रम की अगुवाई सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने की

इस कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने किया, जिसमें कल्याण, डोंबिवली और अंबरनाथ क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस राजनीतिक बदलाव की पुष्टि करते हुए ट्वीट कर सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।

MNS से शिवसेना में शामिल हुए नेता:

  • कुणाल भोईर (पूर्व नगरसेवक, नगर अध्यक्ष)
  • संदीप लकड़े (जिला संगठनकर्ता)
  • स्वप्नील बागुल (नगर संगठनकर्ता)
  • अपर्णा कुणाल भोईर (पूर्व नगरसेविका)
  • चंद्रकांत चौघुले, महेश सावंत, प्रशांत भोईर सहित कई उपविभाग और शाखा अध्यक्ष

NCP (शरद पवार गुट) के नेताओं ने भी बदला पक्ष:

  • उमेश बोरगांवकर (कल्याण पश्चिम)
  • उषा गोरे (महिला वार्ड अध्यक्ष)
  • गोरख साबळे (वार्ड अध्यक्ष)
  • श्रीधर खिस्मतराव (टिटवाला उपशहर प्रमुख)
  • ज्ञानेश्वर मढवी (शाखा प्रमुख)
  • प्रशांत मोहिते, गजानन पाटील सहित महिला आघाड़ी के सदस्य

रक्षाबंधन पर विशेष स्वागत

इस प्रवेश कार्यक्रम को रक्षाबंधन के दिन आयोजित किया गया, जिसमें माताओं और बहनों ने सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को राखी बांधकर अपना स्नेह जताया। इस अवसर पर सांसद नरेश म्हस्के, विधायक विश्वनाथ भोईर, जिला प्रमुख गोपाल लांडगे, उपजिला प्रमुख राजेश कदम और महिला आघाड़ी की पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं।

यह राजनीतिक घटनाक्रम शिवसेना (शिंदे गुट) के लिए कल्याण-डोंबिवली-अंबरनाथ क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती का संकेत माना जा रहा है।

Leave a Comment