भाजपा नेता ने लगाए हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे, वायरल वीडियो से मचा हंगामा

bjp tiranga yatra

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ की एक बड़ी खबर इस समय काफी चर्चा में है. दरअसल भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस पार्टी के ऊपर इल्जाम लगाती रहती है लेकिन अब खुद उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अयाना कस्बे में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता करने के बाद सेवा के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसके दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर सर्वेश कठेरिया की जुबान फिसलते भी नजर आएगी ऐसे में कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष ने भी हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा दिए.

भाजपा जिला अध्यक्ष ने मांगी माफी

हालांकि वही बगल में खड़ी सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के इशारे करने पर हालांकि उनको अपनी गलती का तो एहसास हो गया लेकिन इस पूरी घटना का वीडियो तो कमरे में कैद हो गया वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर सर्वेश कठेरिया ने देशवासियों से अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी और कहा कि वह पाकिस्तान मुर्दाबाद कहना चाहते थे मगर गलती से उनकी जुबान फिसल गई.

समाजवादी पार्टी ने साधा निशान

वहीं जैसे ही अभी यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आया तो राजनीति भी काफी गर्म हो गई दूसरी तरफ इटावा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र धोरे ने बीजेपी पर निशाना साधते कहा कि भाजपा के लोगों की पोल खुल चुकी है वह आपस में हिंदू मुस्लिम करते हैं नफरत की राजनीति करते हैं और वह सत्ता आ गई है जिला अध्यक्ष बहुत ही सोच समझकर बनाया जाता है बहुत ही होशियार आदमी होता है लेकिन जिला अध्यक्ष खुद ही हिंदुस्तान मुर्दाबाद बोल रहे हैं.

 देशवासियों ने नकार दिया रिलायंस के इस प्रोजेक्ट को, मुकेश अंबानी के लिए सर दर्द बना यह बिजनेस…. Reliance Re-launch Shein Flop

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *