Israel Iran News: ईरान ने बेंजामिन नेतन्याहू का बेडरूम तक नहीं छोड़ा, देखे वीडियो….

image 2025 06 18 120459370

Israel Iran News: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक खास इंटरव्यू में कहा कि ईरान की आतकी सरकार उन्हें और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सबसे बड़ा खतरा मानती है। ईरान ने मुझे मारने की कोशिश की। मेरे बेडरूम की खिड़की पर मिसाइल दागी। हालांकि, वे चूक गए।

Israel Iran News

नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान की इस्लामिक सरकार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए सबसे बड़ा खतरा मानती है और उन्हें मारने की कोशिश करती है। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ट्रंप को दुश्मन नंबर एक मानता है और उन्हें निशाना बनाना चाहता है।

देखें वीडियो:

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि खुफिया एजेंसियों के मुताबिक ईरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच चुका है। वे यूरेनियम से बम बनाने की तैयारी कर रहे हैं। एक महीने में परीक्षण हो सकता है और एक साल में हथियार उनके हाथ में आ सकता है.

Read Also: Aamir Khan on Turkey: तुर्की के राष्ट्रपति संग तस्वीरों पर पहली बार बोले आमिर खान, कही दिल की बात…

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *