Udaynidhi stalin statement on sanatan dharma: यहां एक तरफ तमिलनाडु में साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की जीत हो चुकी है तो वहीं अब दूसरी तरफ तमिलनाडु विधानसभा में डीएमके जो की अब विपक्ष में आ चुकी है उन्हीं के नेता विधायक उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर से सनातन धर्म के मिला एफ अपनी मनसा जाहिर की है. हालांकि तमिलनाडु में डीएम के पूरी तरीके से नकार दी गई है उसके बावजूद भी उनके विधायक सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी कड़ी आलोचना की है.
JIO 198 Rupes Plan: ₹200 से भी सस्ता Jio प्लान! रोज 2GB डेटा और फ्री कॉलिंग का तगड़ा ऑफर
डीएम के विधायक ने मंगलवार को ही तमिलनाडु की विधानसभा को संबोधित किया और कहा कि सनातन धर्म जिसने लोगों को बांटने का काम किया है उसे खत्म कर देना चाहिए। लेकिन जैसे ही यह बयान सामने आया बीजेपी की तरफ से तुरंत आलोचना भी की गई है. बीजेपी पार्टी के प्रवक्ता CR केशवन में इसे एक जहरीले बता दिया है.
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता का कहना है कि “उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के राहुल गांधी हैं, जो बांटने वाली और नफ़रत भरी राजनीति फैला रहे हैं। राहुल गांधी ने पवित्र सेंगोल का मज़ाक उड़ाया, और उन्होंने राम मंदिर के अभिषेक समारोह का बायकॉट किया, इसे अपमान बताया। राहुल गांधी की तरह, जिन्हें पिछले तीन लोकसभा चुनावों में लोगों ने नकार दिया है, उदयनिधि स्टालिन भी तमिलनाडु के लोगों द्वारा सबक सिखाए जाने और सत्ता से बेदखल किए जाने के बावजूद अपनी ज़हरीली बातें जारी रखे हुए हैं।”
पश्चिम बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? अमित शाह के दो बड़े संकेतों से तस्वीर लगभग साफ
उन्होंने आगे कहा, “आप बांटने वाली DMK से और क्या उम्मीद कर सकते हैं? यह वही पार्टी है जिसने ‘कार्तिगई दीपम’ जलाने का विरोध किया था, और जिसके मुख्यमंत्री ने कभी तमिलनाडु के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं नहीं दीं। DMK के एक MP और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने तो बहुत ही आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि हिंदू धर्म न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है। जो लोग बार-बार ऐसा करते हैं, उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि तमिलनाडु के राज्य चिह्न में एक मंदिर ‘गोपुरम’ दिखाया गया है; और तमिलनाडु के लोग अपने धर्म और अपनी भावनाओं के इस तरह के खुलेआम अपमान और बेइज्जती को कभी नहीं भूलेंगे या माफ नहीं करेंगे।”
Chennai | Speaking in Tamil Nadu Assembly, Leader of Opposition & DMK MLA, Udhayanidhi Stalin says, “Sanathanam, which seperated people, should be eradicated.”. pic.twitter.com/R8DOnkSP2x
— ANI (@ANI) May 12, 2026













Leave a Reply